भास्कर न्यूज़ एजेंसी
6 मार्च 2023
होली हिन्दुओं का एक बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध त्योहार है:- शुक्ल
ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट
मसौली-बाराबंकी।
परिषदीय विद्यालय बड़ागांव में खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने नन्हे मुन्नों बच्चों के साथ रंगों का पर्व होली मनाकर एक दूसरे का अबीर- गुलाल लगाया और आपस में गले मिले। श्री शुक्ल ने बच्चों से कहा कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन (मार्च) महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली हिन्दुओं का एक बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध त्योहार है। “होली ” को रंगो का त्योहार भी कहा जाता है। भारत में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की तरह होली का पर्व भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली की शुरुआत होलिका दहन से होती है शाम को होलिका दहन की जाती है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बच्चे, महिलायें से लेकर बूढ़े तक सभी लोग एक दूसरे को रंग, अबीर लगाकर गले मिलते है और आपस में खुशियाँ स्नेह बांटते है। भारत के कुछ हिस्से में होली का त्योहार किसान फसल की पैदावार अच्छी होनी की खुशी में मनाते है।