उत्तराखंड
विकास के प्रति समर्पित थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली: डा. राजे सिंह नेगी
आप पार्टी ने पेशावर कांड के महानायक की जयंती पर कार्यक्रम किया
विकास के प्रति समर्पित थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली: डा. राजे सिंह नेगी
ऋषिकेश Rishikesh News : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party Rishikesh) ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती धूमधाम से मनाई. जयंती पर वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओें ने उनके द्वारा आजादी के लिए किये गये संघर्ष से लोगों को रुबरु कराया.
शनिवार को नेपाली फार्म स्थित आप पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण करते उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी (Aam Aadmi Party Rishikesh) डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से साफ इंकार कर देने से अंग्रेजी हुकूमत हिल गयी थी. अंग्रेजों ने वीर चंद्र सिंह गढवाली को जेल में डालकर खूब यातनाऐं दी, लेकिन उनके देश की आजादी के लिए जज्बे में कमी नहीं आयी. आजादी मिलने तथा जेल से रिहा होने के बाद भी वीर चंद्र सिंह गढवाली विकास के प्रति समर्पित थे। उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का खाका भी खींचा था. उनके नाम से विभिन्न योजनाओं का संचालन वर्तमान में वीर चंद्र सिंह गढवाली की सार्थकता को प्रमाणित करता है.
कार्यक्रम में संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सुदेश भट्ट, सीता पयाल, पूजा नेगी, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, देवराज नेगी, मनमोहन नेगी, जगदीश कोहली, अमित मोहन, अभिषेक थापा, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, कमलेश जखमोला, पंकज गुसाईं, सरदार निर्मल सिंह, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, कुलदीप राणा, नरेन सिंह आदि उपस्थित रहे.