Bhaskar News Agency
Sep 02, 2019
इंदौर- गणेश चतुर्थी पर खजराना गणेश का 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से शृंगार कर सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया गया। वहीं बड़े गणपति पर सुबह चोला चढ़ाकर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। सुबह से खजराना गणेश और बड़ा गणपति सहित शहरभर के गणेश मंदिराें में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने आराध्य के दर्शन के साथ ही दिन की शुुरुआत की। वहीं घरों और पंडालों में भी जगमग लाइटोें के बीच गजाजन की स्थापना की गई।
पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया सुबह ध्वज स्थापना के साथ ही 10 दिनी गणोशोत्सव की शुरुआत को गई। कलेक्टर लोकेश जाटव ने परिवार सहित भगवान का पूजन किया। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा ने भी खजराना गणेश के दर्शन किए। भट्ट के अनुसार चार स्टेप के माध्यम से एक साथ 200 से ज्यादा भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में इस प्रकार का प्रबंध किया गया है। भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया गया।