18 राज्यों के उपचुनाव में उप्र की 11 विधानसभा सीटों में 7 भाजपा के खाते में गयी

Bhaskar News Agency

Oct 24, 2019

नई दिल्ली- उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए। भाजपा ने उत्तरप्रदेश की 11 में से 7 सीटें जीतीं। कांग्रेस को पंजाब की 4 में से 3 सीटों पर जीत मिली, एक सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई। वहीं, गुजरात की 6 सीटों में भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से चुनाव हार गए।

महाराष्ट्र की सातारा लोकसभा सीट पर छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे (भाजपा प्रत्याशी) राकांपा के श्रीनिवास पाटिल से हारे। बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा के प्रिंस राज को जीत मिली। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के साथ 21 अक्टूबर को उपचुनाव की वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग ने 23 सितंबर को कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में विधायकों की अयोग्यता का मामला विचाराधीन है। इसके चलते आयोग ने तारीख आगे बढ़ाई थी, अब कर्नाटक में 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे।

नतीजे:

उत्तरप्रदेश (11 सीटें)

सीटजीतेहारे
गंगोहकीरत सिंह (भाजपा)नोमान मसूद (कांग्रेस)
रामपुरतजीन फातिमा (सपा)भारत भूषण गुप्ता (भाजपा)
इग्लासराजकुमार (भाजपा)अभय कुमार बंटी (बसपा)
लखनऊ कैंटसुरेश चंद्र तिवारी (भाजपा)मेजर आशीष चतुर्वेदी (सपा)
गोविंदनगरसुरेंद्र मैथानी (भाजपा)करिश्मा ठाकुर (कांग्रेस)
मानिकपुरआनंद शुक्ला (भाजपा)निर्भय सिंह पटेल (सपा)
प्रतापगढ़राजकुमार पाल (अपना दल)बृजेश वर्मा (सपा)
जैदपुरगौरव कुमार (सपा)अंबरीश (भाजपा)
जलालपुरसुभाष राय (सपा)छाया वर्मा (बसपा)
बलहासरोज सोनकर (भाजपा)किरन भारती (सपा)
घोसीविजय कुमार राजभर (भाजपा)सुधाकर सिंह (निर्दलीय)

बिहार (6 सीटें)

सीटजीतेहारे
समस्तीपुर (लोकसभा)प्रिंस राज (लोजपा)डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
किशनगंजकमरूल होदा (एआईएमआईएम)स्वीटी सिंह (भाजपा)
बेलहररामदेव यादव (राजद)लालधारी यादव (जदयू)
नाथनगरलक्ष्मीकांत मंडल (जदयू)राबिया खातून (राजद)
सिमरी बख्तियारपुरजफर आलम (राजद)अरुण कुमार (जदयू)
दरौंदाकर्णजीत सिंह (निर्दलीय)अजय कुमार सिंह (जदयू)

गुजरात (6 सीटें)

सीटजीतेहारे
थराडगुलाब सिंह राजपूत (कांग्रेस)जीवराजभाई पटेल (भाजपा)
राधनपुररघुभाई देसाई (कांग्रेस)अल्पेश ठाकोर (भाजपा)
खेरालूवालाजी ठाकोर (भाजपा)बाबुजी ठाकोर (कांग्रेस)
बयाड़जशुभाई पटेल (कांग्रेस)देवलसिंह जाला (भाजपा)
अमराईवाडीजगदीश पटेल (भाजपा)धर्मेंद्र पटेल (कांग्रेस)
लूनावडाजिग्नेश कुमार सेवक (भाजपा)गुलाब सिंह चौहान (कांग्रेस)

पंजाब (4 सीटें)

सीटजीतेहारे
जलालाबादरमिंदर सिंह आमला (कांग्रेस)डॉ. राज सिंह (शिअद)
फगवाड़ाबलविंदर सिंह धालीवाल (कांग्रेस)राजेश बाघा (भाजपा)
डाखांमनप्रीत सिंह अयाली (शिअद)कै. संदीप सिंह (कांग्रेस)
मुकेरियांइंदूबाला (कांग्रेस)जंगी लाल महाजन (भाजपा)

राजस्थान (2 सीटें)

सीटजीतेहारे
खींवसरनारायण बेनीवाल (आरएलपी)हरेंद्र मिर्धा (कांग्रेस)
मंडावारीटा चौधरी (कांग्रेस)सुशीला सिंगड़ा (भाजपा)

हिमाचल प्रदेश (2 सीटें)

सीटजीतेहारे
धर्मशालाविशाल नैहरिया (भाजपा)राकेश चौधरी (निर्दलीय)
पछाड़रीना कश्यप (भाजपा)गंगूराम मुसाफिर (कांग्रेस)

तमिलनाडु (2 सीटें)

सीटजीतेहारे
विक्रावंदीमुथामिलसेल्वन आर (एआईएडीएमके)पुगाजहेनथी एन (डीएमके)
नांगुनेरीनारायण वी (एआईएडीएमके)मनोहरन आर (कांग्रेस)

असम (4 सीटें)

सीटजीतेहारे
राताबाड़ीबिजोय मलाकर (भाजपा)केशव प्रसाद रजक (कांग्रेस)
जानियारफीकुल इस्लाम (एआईयूडीएफ)शम्सुल हक (कांग्रेस)
रंगपाड़ाराजेन बोरठाकुर (भाजपा)कीर्ति कुर्मी (कांग्रेस)
सोनारीनवीनिता हैंडीक्यू (भाजपा)सुशील कुमार सूरी (कांग्रेस)

केरल (5 सीटें)

सीटजीतेहारे
मंजेश्वरएमसी कमरुद्दीन (इंडियन यूनियम मुस्लिम लीग)रवीश टंथरी कुंतर (भाजपा)
एर्नाकुलमविनोद (कांग्रेस)मनू रॉय (निर्दलीय)
अरूरशनिमोल उस्मन (कांग्रेस)मनु सी पुलिक्कल (माकपा)
कोन्नीकेयू जिनेश कुमार (माकपा)पी मोहनराज (कांग्रेस)
वत्तीयूरकावूवीके प्रशांत (माकपा)के. मोहन कुमार (कांग्रेस)

सिक्किम (3 सीटें)

सीटजीतेहारे
पोकलोक-कामरांगप्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा)मोसेस राय (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट)
मरताम-रूमटेकसोनम टी वेंचुंगप्पा (भाजपा)नुक शेरिंग भूटिया (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट)
गंगटोकयोंग शेरिंग लेपचा (भाजपा)डीएन बरफुंगपा (सिक्सिम नेशनल पीपुल्स पार्टी)

8 राज्यों की 1-1 सीट पर उपचुनाव

सीटजीतेहारे
झाबुआ (मध्यप्रदेश)कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस)भानू भूरिया (भाजपा)
सातारा (लोकसभा, महाराष्ट्र)श्रीनिवास पाटिल (राकांपा)उदयन राजे (भाजपा)
खोंसा पश्चिम (अरुणाचल प्रदेश)चकोट अबोह (निर्दलीय)अजेट होमटोक (निर्दलीय)
चित्रकोट (छत्तीसगढ़)राजमन बेंजाम (कांग्रेस)लच्छूराम कश्यप (भाजपा)
शेला (मेघालय)बालाजिच केपर सिनरेम (यूडीपी)ग्रेस मैरी खरपुरी (निर्दलीय)
बिजेपुर (ओडिशा)रीता साहू (बीजद)सनत कुमार गरतिया (भाजपा)
हुजूरनगर (तेलंगाना)सैदी रेड्डी सनमपुदी (टीआरएस)एनपी रेड्डी (कांग्रेस)
कामराजनगर (पुड्डुचेरी)ए जॉनकुमार (कांग्रेस)बौवनेश्वराने (एआई एनआर कांग्रेस)