Bhaskar News Agency
March 23, 2020
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोराना संदिग्ध 2 मरीज कौशलेंद्र सिंह एवं हैदल सिंह के भाग जाने से हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस ने प्रयास कर दोनों मरीजों को पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। बताया गया कि फतेहगढ़ कोतवाली लोको रोड दुर्गा कॉलोनी निवासी कौशलेंद्र सिंह पैदल ही फतेहगढ़ जा रहा था पुलिस ने उसे नेकपुर मार्ग में पकड़ लिया। हैदलसिंह जनपद एटा थाना सकीट के ग्राम अंगदपुर निवासी बाबूराम का 30 वर्षीय पुत्र है वह स्वयं शाम को लोहिया अस्पताल में भर्ती हुआ। महाराष्ट्र में नौकरी करने वाला है हैदल बीते 5 दिन पहले घर आया है। थाना एवं कस्बा नवाबगंज निवासी राजकिशोर के 16 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महाराष्ट्र में हाई स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अनुराग बीते दिन ही घर आया है। डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने कौशलेंद्र सिंह हैदल सिंह के भाग जाने पर कक्ष सेवक प्रशांत कुमार को कोतवाली भेजकर पुलिस को घटना की सूचना दी। अब लोहिया अस्पताल में कोरोना संदिग्धों की संख्या 5 हो गई है।