हरदोई मे नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पर भारी गहमागहमी के बीच जिलाध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

Bhaskar News Agency

Nov 20, 2019

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद हेतु आज नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी हो गयी।चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित समय मे कुल 26 नामांकन प्राप्त हुये।नामांकन करने वालो मे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री  के अलावा जिलाउपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्वन ,जिलामहामन्त्री कर्मवीर चौहान ने प्रमुख रूप से नामांकन दाखिल किया है।वही पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रामकिशोर गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल कर सभी को चौका दिया ।इस पद के लिये छात्र राजनीति से आये तथा पूर्व मे हरदोई नगर से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे शैलेंद्र सिंह भवानी ने अपना नामांकन दाखिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।इस पद के लिये भाजपा का शीर्ष नेतृत्व युवा नेताओं को इस पद के लिये उपयुक्त बताती रही है फिलहाल जो भी हो चुनाव अधिकारी ने सभी नामांकन पत्र प्रदेश कार्यालय भेज दिये है।जहाँ इस पद के लिये अन्तिम रूप से मुहर लगनी है।

हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी की पूरी लिस्ट देखे

1.डा. नरेंद्र सिह

2.अशोक सिंह

3.नीरज शुक्ल

4.अखिलेश कुमार

5.जीवनसिंह अर्कवंशी

6.राजेश कुमार अस्थाना

7.श्रीकृष्ण शास्त्री

8.रामकिशोर गुप्ता (गुड्डू)

9.रामबहादुर सिंह

10.अखिलेश कुमार

11.डा. अनुज गुप्ता

12.लोकेश सैनी

13.सौरभ मिश्र नीरज

14.अजीत सिंह बब्वन

15.अरविंद शुक्ल

16.गीत सिंह गौर

17.मनोज हिन्दू

18.कैलाश नरायण

19.श्रवण कुमार पाण्डेय

20.शैलेंद्र सिंह भवानी

21.दिलीप कुमार गुप्ता

22.सन्दीप शाह रोशन

23.अशोक सिंह आजाद

24.विपिन सिंह

25.राजेश अग्निहोत्री

26.कर्मवीर सिह