Bhaskar News Agency
Nov 02, 2019
बरेली- सुभाष नगर इलाके में स्थित एक मंदिर के पास शुक्रवार रात बजरंग बली की वेषभूषा में भीख मांग रहे एक मुस्लिम युवक को बजरगंज दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
सुभाषनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि, आरोपी की पहचान नसीम के रुप में हुई है। उस पर एक समुदाय के लोगों को धोखा देकर उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है। जांच में यह भी पता चला है कि, आरोपी नसीम खानाबदोश परिवार का सदस्य था। युवक को जेल भेज दिया गया है।
वहीं, आरोपी नसीम ने बताया कि, वह बहरूपिया है। पैसे कमाने के लिए वह कई रूप बदलता है। यह भी बताया कि, उसकी मां हिंदू है। इसलिए उसका हिंदू धर्म के प्रति लगाव है। पुलिस आरोपी नसीम के परिवार व घर की जानकारी जुटा रही है।