सड़क हादसे मे 2 लोग हुये घायल ,जिसमे एक की हालत बनी गम्भीर

Bhaskar News Agency

Nov 29, 2019

सुलतानपुर(शिव पांडेय)  लखनऊ वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम आठ बजे लम्भुआ कस्बे के आगे चांदा रोड पर बेदुपारा गांव केपास वंदना ढाबा के सामने देर शाम सड़क हादसा हो गया। हादसे मे 2 लोग घायल हो गये जिसमे एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।दोनो घायलो को सीएचसी लंभुआ से प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल रेफर किया गया है। घायलो की पहचान दुर्गेश पाण्डेय निवासी खुनशेषपुर के रूप मे हुई है जो गंभीर रूप से घायल है। हादसा बाइक व अज्ञात वाहन के बीच हुआ है।