Bhaskar News Agency
Sep 02, 2019
दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में एक दिलचस्प घटना हुई। यहां जवानों को नुकसान पहुंचाने बनाए गए गड्ढों में खुद एक नक्सली गिर गया। सर्चिंग पर निकले जवानों को करीब आता देख अन्य नक्सली भाग निकले। दंतेवाड़ा- सुकमा सीमावर्ती क्षेत्र गादीरास नागलगुड़ा के घायल नक्सली पड़ा रहा। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इसके बाद इस घायल नक्सली को जवानों ने निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।