सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

Bhaskar News Agency

Nov 10, 2019

कन्नौज (ताहिर) ब्लाक जलालाबाद में  हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मिनी पीजीआई सैफई में मौत हो गई। वीडियोग्राफी के साथ कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
जिला जेल अनौगी में राम सनेही (79) पुत्र प्रीतम लाल निवासी अतावा ककवन कानपुर नगर हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा थी। 7 नवंबर को राम सनेही की जेल में हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया था। राम सनेही को सांस लेने में दिक्कत थी। हालत गंभीर देखकर मिनी पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे राम सनेही की मौत हो गई। जेलर शिवकुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।