राम की नगरी दीपावली पर 4 लाख दीपों से होगी रोशन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम दर्ज होगा

Bhaskar News Agency

Oct 08, 2019

अयोध्या- दीपावली पर राम की नगरी अयोध्या 4 लाख दीपों से जगमगाएगी। 24 से 26 अक्टूबर तक चलने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। पिछली दीपावली पर 3.10 लाख दिये जलाने का रिकॉर्ड बना था।

दीपोत्सव के दौरान देश के 32 सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। पांच विदेशी रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। इनमें इंडोनेशिया, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मॉरिशस शामिल हैं।

इसलिए दीपकों की संख्या बढ़ी
डीएम अनुज झा ने बताया कि दीपोत्सव के लिए 5 लाख दीपकों की व्यवस्था की जा रही है। पहले 3. 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, अब 4 लाख दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसलिए अतिरिक्त 1 लाख दीपकों की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 6 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। दीपोत्सव के प्रभारी अवध यूनिवर्सिटी के आशीष मिश्र ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है।