Bhaskar News Agency
Oct 31, 2019
हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल सिंह की अगुवाई में अपने सहयोगियों के साथ क्षत्रिय समाज की दमदार शख्सियत व नेता आदरणीय रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का 50 वां जन्म दिन उन्हीं की उपस्थिति में मनाया।
श्री सिंह ने कहा कि राजा भैया ने हमेशा हर वर्ग, धर्म, जाति, समुदाय को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया। आदरणीय राजा भैया में कुशल नेतृत्व क्षमता है। राजा भैया देश की दमदार शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं। राजा भैया ने हमेशा गरीब, मजलुमो की मदद की हैं। राजा भैया गरीबों के मसीहा हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमितेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, सूरज सिंह, गोविंद सिंह, वैभव सिंह, कान्हा सिंह मौजूद रहे।