राजस्थान के नवनियुक्त गर्वनर कलराज मिश्र ने कहा- पीओके हमारा, उसे लेकर रहेंगे

Bhaskar News Agency

Sep 01, 2019

मिर्जापुर- नवनियुक्त राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि, पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा हिस्सा है, उसे हम जरूर लेंगे। उसे कैसे लेंगे? कब लेंगे? यह समय आने पर तय किया जाएगा।

नवनियुक्ति को मां का आशीर्वाद बताया

कलराज मिश्र रविवार सुबह मिर्जापुर में थे। उन्होंने यहां विंध्याचल धाम में मां आदिशक्ति की पूजा अर्चना की। अब तक हिमाचल प्रदेश के गवर्नर रहे कलराज मिश्र को यहीं राजस्थान का गवर्नर बनाए जाने की जानकारी भी मिली। श्री मिश्र ने इसे मां का आशीर्वाद बताया।

अब हर कानून पूरे देश में लागू होगा

कलराज मिश्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 और 35 ए समाप्त करने के बाद अब कोई भी नियम कानून पूरे हिंदुस्तान में लागू होगा। पहले जब भी कोई कानून बनता था तो उसमें लिखा जाता था कि जम्मू कश्मीर को छोड़कर, अब ऐसा नहीं होगा। अभी तक कहा जाता था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लेकिन वह अंग भारत में है।