महिला से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की हत्या, शव बरामद

Bhaskar News Agency

Sep 08, 2019

लोहरदगा- भंडरा थाना क्षेत्र स्थित कुंदो बड़की टोली में एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार, रात में एक बाइक से उसके घर तीन लाेग भी पहुंचे थे। पर ये कौन थे, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

मृतिका की पहचान राजधानी उरांव (19) के रूप में की गई। राजधानी की डोमन उरांव के साथ इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। डोमन आर्मी में जवान है और फिलहाल पंजाब में तैनात है। यहां राजधानी अपनी सास और एक देवर के साथ रहती थी। शनिवार की रात राजधानी व उसकी सास अपने-अपने कमरे में सो रही थी। जबकि उसका देवर घर में नहीं था और अपने एक साथी के घर पर सो रहा था।