मंदिर के अलावा कुछ भी नही स्वीकार , चाहे कानून से बने या लड़कर: कमलेश तिवारी

Bhaskar News Agency

Sep 22, 2019

लखनऊ- राजधानी में रविवार को हिंदू समाज पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि, अयोध्या में मंदिर के अलावा मस्जिद स्वीकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कुछ भी हो, हम वहां मंदिर ही बनाएंगे। चाहे कानून से बने या लड़कर।

दरअसल, रविवार को लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में पार्टी की बैठक बुलाई, जिसमें 50 जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। सभी से अयोध्या में राम मंदिर बनाने की तैयारी करने का आह्वान किया गया। मालूम हो कि, कमलेश तिवारी सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि केस के एक पक्षकार हैं। कमलेश तिवारी ने कहा कि, हिंदू समाज पार्टी बीते दो सालों से राम मंदिर निर्माण के लिए जनांदोलन कर रही है।