भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची जारी , अधिक तर खाते डर से बंद हुए थे

Bhaskar News Agency

Sep 8, 2019

नई दिल्ली- स्विट्जरलैंड सरकार ने स्विस बैंकों में भारतीय खाताधारकों की पहली सूची भारत को सौंप दी है। बैंकर्स और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों का कहना है कि सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। इस लिस्ट में ज्यादातर खाते ऐसे हैं, जो कार्रवाई के डर से बंद कर दिए गए थे। राजनीति से संबंधित लोगों के खातों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के बाद 1 सितंबर से भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

                                                     100 भारतीयों के खाते 2018 से पहले बंद हो गए थे

इसके अलावा भारतीयों के 100 ऐसे खातें भी शामिल हैं, जिन्हें 2018 से पहले ही बंद कराया गया था। स्विस सरकार इन खातों की जानकारी भी साझा करने की प्रक्रिया में जुटी है। ये खाते ऑटो पार्ट्स, केमिकल, टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, हीरा और स्टील प्रोडक्ट से जुड़े कारोबारियों के हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के खातों की जानकारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।