Bhaskar News Agency
Nov 03, 2019
सीतापुर, मछरेहटा से आदर्श मिश्रा की रिपोर्ट- नैमिष जाते समय मिश्रिख क्षेत्र के जोतपुर चौराहे के निकट एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बुजुर्ग दम्पति चोटिल हो गए। लोग उन्हें अस्पताल भेजने के लिये लोग एबुलेंस का इन्तजार कर रहे थे। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा उधर से गुजरे। उन्होंने तत्काल अपने वाहन रोका। बगैर समय गवाएं घायलों को तत्काल वाहन में बिठाया। जिसके बाद ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।