बारावफात के अवसर पर बड़े धूमधाम से जूलूस – ऐ – मुहम्मदी इमामबाड़े से निकाला गया

Bhaskar News Agency

Nov 10, 2019

हरदोई (अतुल सिंह चौहान) बावन कस्बे में बारावफात के अवसर पर बड़े धूमधाम से जूलूस – ऐ – मुहम्मदी इमामबाड़े से निकाला गया | जूलूस में हजारों की संख्या में लोग भारत का झंडा और जूलूस – ऐ – मुहम्मदी का परचम लेकर शामिल हुये | जूलूस – ऐ – मुहम्मदी इमामबाड़े से चलकर बावन के सभी प्रमुख मार्गों से निकाला गया, कई जगह सबील और लंगर लुटाया गया | बारावफात का जूलूस मुहम्मद साहब की शान में निकाला जाता है | जूलूस – ऐ – मुहम्मदी के सदर रियाज खां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग जूलूस बड़े धूमधाम से निकालते है, क्यूंकि आज के दिन हजरत मुहम्मद साहब दुनियां में तसरीफ लाये और उन्होंने दुनियां में मुहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया, हम हिंदू – मुस्लिम सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपसी सौहार्द के साथ जूलूस – ऐ – मुहम्मदी के साथ ही अन्य जुलूसों को भी निकालते है | जूलूस में हजारों की संख्या में शामिल लोग पत्ती – पत्ती, फूल – फूल, या रसूल – या रसूल, सरकार की आमद मरहबा, नारे तकबीर अल्लाह – हु – अकबर आदि नारों के साथ शांतिपूर्वक चल रहे थे |
जूलूस इमामबाड़े से निकलकर सभी प्रमुख मार्गों से होते हुये मकदूम जहांनिया बाबा की मजार पर समाप्त हुआ |
सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक लोनार राजेश कुमार राय, उपजिलाधिकारी सवायजपुर कपिल देव यादव, चौकी प्रभारी बावन संजय शर्मा, एलआईयू सब इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा |
जूलूस – ऐ – मुहम्मदी में मुख्य रुप से नूर आलम खान, सद्दाम खान, इमरान खां, अयाज खां, जानेआलम खां, सुलेमान खां, अलीम खां, मोहम्मद अहमद, चांदमिया, जाबिर खां, नजमुल खां, फुरकान खां आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे |