Bhaskar News Agency
Oct 29, 2019
लुधियाना- अपने पिता की ज्यादतियों और दो फाइनांसरों से परेशान होकर चेत सिंह नगर (लुधियाना) में तीन सगे भाइयों ने आत्महत्या कर ली। दो दिन बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला, और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक कुलदीप सिंह (37), मलकीत सिंह (35) और दविंदर सिंह (33) के शवों को पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया है।
वहीं, मृतकों के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दो फाइनांसरों कुलदीप सिंह और कुलवंत सिंह के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का पर्चा दर्ज किया है। दोनों पर 1 करोड़ का लालच दे प्लाॅट पर कब्जा का अारोप लगाया है। पुलिस अनुसार हरिंदरपाल सिंह अपने 3 बेटों के साथ चेत सिंह नगर इलाके में किराये के मकान पर रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। वो खुद दिमागी तौर पर बीमार है।