प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जायेः-जिलाधिकारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

26 सितंबर 2022

प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जायेः-जिलाधिकारी
हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) आज कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जनता मिलन मे बड़े पैमाने पर लोगों की शिकायतों को सुना गया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता दर्शन मे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण मे कोई कोताही न की जाये। आज जनता दर्शन मे कुल 74 शिकायते प्राप्त हुयी जिनकों सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया।