Bhaskar News Agency
Oct 20, 2019
हरदोई(लक्ष्मी कान्त पाठक) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा शाखा परशुराम सेना में जनपद हरदोई के प्रशांत मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया। श्री प्रशांत मिश्रा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के0सी0 पांडे जी पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा शाखा परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा में प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया। श्री मिश्रा ने सभी को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहां की संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से पालन करुंगा व ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे अन्याय उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करूंगा समाज के लिए लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। बधाई देने वालों में सपा नेता मुकुल सिंह, सपा नेता संजय कश्यप, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, अजय पांडेय, विवेक तिवारी, मंजुल मिश्रा, श्याम मिश्रा, सौरभ तिवारी, संदेश तिवारी, श्याम जी द्विवेदी, राहुल बाजपेयी, अमित त्रिपाठी रहे।