प्रधान पति ने दी धमकी 50 हजार दो नहीं तो चलवा देंगे बुलडोजर

Bhaskar News Agency

Sep 27, 2019

फर्रुखाबाद/ शमशाबाद ( के पी सिंह 4675) शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुबरी के संजीव बलवीर अरुण सहित नौ लोगों ने कायमगंज उप जिलाधिकारी अमित आसेरी को शिकायती पत्र देकर प्रधान पति के ऊपर आरोप लगाया है।कि हम लोगों के मकान पुराने बने हुए हैं।प्रधान पति जगह के नाम पर पैसों का दबाव बना रहे हैं। कह रहे हैं ₹50 हजार रुपए दो अन्यथा मकानों पर बुलडोजर चलवा देंगे। ग्रामीणों को जान माल की भी धमकी दे रहे है। उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी रामबाबू सिंह को जांच के आदेश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया। कि मामला राजनीतिक का है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।