भास्कर न्यूज़ एजेंसी
26 सितंबर 2022
फर्रुखाबाद/ फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत विविधता में एकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य कायमगंज विधायक डॉ सुरभि एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दक्षिण भारत की वेशभूषा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा दक्षिण भारत के लोगों ने भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य किया दक्षिण भारत के मंदिर विश्व प्रसिद्ध हैं हिंदू संस्कृति को समझने के लिए दक्षिण भारत की संस्कृति को समझना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने प्रत्येक जाति धर्म व वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास एक ही मंत्र जिसने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रेरित किया।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत तभी होगा जब एकजुटता के साथ सभी धर्म व जाति के लोग आगे बढ़कर भारत को बढ़ाएंगे भारत की संस्कृति सदियों वर्ष पुरानी है और इस संस्कृति को जीवंत रखने के लिए कार्य करना होगा।
मुख्य विकास अधिकारी अरुनमोली ने कहा ऐसा लग रहा है आज तमिलनाडु व केरल के लोग यहां आए हुए उनकी संस्कृति दिखाई दे रही सभी लोग अन्ना जैसे लग रहे उन्होंने कहा दक्षिण भारत की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद सीडीओ सुभाष प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री श्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे