Bhaskar News Agency
Sep 09, 2019
लखनऊ- भाजपा की सदस्यता लेते यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने विवादित ढांचे बाबरी विध्वंस के मामले में कल्याण सिंह को बतौर आरोपी विशेष कोर्ट में तलब करने के लिए सोमवार को अर्जी दाखिल की। संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत संवैधानिक पद पर होने के चलते अभी तक कल्याण सिंह के खिलाफ मुकदमा नहीं चल सकता था। सोमवार को ही कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि अयोध्या पवित्र स्थान है। राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है। सभी राजनीतिक दल जनता के सामने अपना रुख साफ करें।