Bhaskar News Agency
Dec 09, 2019
- आरोपी पूर्व प्रधान व उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद।
- लंभुआ के सैतापुर सराय गोलीकांड।
सुलतानपुर(शिव पांडेय) लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव में रविवार की शाम हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान व उसके लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर फायरिंग में शामिल तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।
एक दिन पूर्व सायं 4 बजे गांव के ही पूर्व प्रधान श्यामलाल सरोज तथा उनके लड़के सौरभ सरोज और मूलचंद के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उसी समय पूर्व प्रधान व उनका लड़का घर में गए और तमंचा निकालकर फायर करना शुरू कर दिए। उसी समय मौके पर बीच-बचाव करने के लिए आए अमित सरोज, रामनरेश, रामसुंदर, बृजेश तथा अफरीदी पांच लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ चल रहा है। कोतवाल श्याम नारायन पांडे ने बताया कि घायल अमित सरोज के भाई आलोक सरोज की तहरीर पर और प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी निशानदेही पर घटना में शामिल तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।