Bhaskar News Agency
Nov 15, 2019
एटा (अंकित सक्सेना) थाना अवागढ़ क्षेत्र में पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल सका है।
नगला किशन सिंह निवासी राजेंद्र पाल सिंह (70 वर्ष) गांव के पूर्व प्रधान थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ उनका शव घर के पीछे खेत में पड़ा देखा। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पूर्व प्रधान की हत्या होने से गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने के बाद एसपी क्राइम राहुल कुमार, क्षेत्राधिकारी जलेसर गुरमीत सिंह पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। एसपी क्राइम ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।