पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने वाली पीड़िता की लूटी गयी आबरू

Bhaskar News Agency

Nov 14, 2019

  • बुधवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद हाइवे किनारे छोड़ा।
  • 8 नवंबर को पीड़िता ने देहात पुलिस पर लगाया था आरोपियो से मिलीभगत का आरोप।

सुलतानपुर (शिव पांडेय) पांच दिन पहले तीन लोगों को नामजद कर न्याय व आबरू बचाने की गुहार लगाने वाली महिला की आबरू बुधवार की रात दो दरिंदों ने लूट ली।देर रात आबरू लूटकर महिला को प्रयागराज हाइवे किनारे एक स्कूल के पास छोड़ दिया। महिला की सूचना पर पहुंची हंड्रेड पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाली देहात थाने के एक गांव की विवाहिता को बुधवार की देर शाम दो लोगों ने दुराचार कर प्रयागराज हाइवे किनारे एक स्कूल के पास छोड़ दिया जिसको हंड्रेड पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।विवाहिति ने 8 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के समक्ष अपनी समस्या से अवगत कराकर तीन लोगों से जानमाल के खतरे तथा मुह दिखाने लायक नही छोड़ने की गुहार की थी। बुधवार की देर रात विवाहिता सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है पीड़िता ने पांच दिन पहले ही कोतवाली देहात के एक गांव के तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस अधीक्षक को देकर जानमाल की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नही लिया और रात मे बड़ी घटना को दबंगों ने अंजाम दिया है।बुधवार की देर शाम विवाहिता को अगवा कर दबंगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की।सूचना के बाद यूपी 100 पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां दुष्कर्म पीड़िता का इलाज चल रहा है। महिला ने अपने बयान में देहात कोतवाली के अहिमाने के रहने वाले दो लोगों बरसाती और भोला नाम के दो युवकों पर कट्टे के बल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों पर पहले भी रेप करने का आरोप लगाया है जिसका मुकदमा चल रहा है।जिसको बदहवास हालत में जिला अस्पताल में 100 डायल पुलिस ने भर्ती कराया है।

इनसेट।

पुलिस व पीड़िता के बयान एक दूसरे के विपरीत।

विवाहिता से सामूहित दुष्कर्म के मामले मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से देहात कोतवाल की तरफ से बयान जारी कर घटना को संदेहास्पद बताया गया है तथा महिला द्वारा पहले भी तीन लोगों पर इस तरह के झूठी घटना का मुकदमा करने की बात कही गयी है जिसका मामला स्पंज हो चुका है। वहीं महिला ने मीडिया के सामने जिला अस्पताल मे बताया कि अहिमाने के दो लोग उसको अगवा कर कट्टे के बल पर सामूहिक दुराचार कर महाराणा उतुरी के पास रात मे छोड दिऐ जिसको सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुचाया । देहात कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि घटना संदेहास्पद है तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जाऐगी।