पिता की आंखों में खटकती थी बेटी, उसने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Bhaskar News Agency

Oct 28, 2019

आगरा (प्रियेश अग्निहोत्री ) उत्तर प्रदेश के आगरा में अछनेरा के गांव अभैदोपुरा में शुक्रवार की सुबह सौतेले पिता ने तख्त पर पटककर आठ माह की मासूम बेटी की हत्या कर दी। बच्ची की मां घर पर नहीं थी। वापस लौटी तो बेटी को खून से लथपथ देखकर चीखना शुरू कर दिया। वह बच्ची को अस्पताल लेकर भागी मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस के आने से पहले पति ने शव भी दफना दिया। पुलिस ने उसे कब्र से बाहर निकलवाया।

घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इंस्पेक्टर अछनेरा संजीव तोमर बताया कि पांच माह पूर्व मनोज ने बिहार निवासी माया से शादी की थी। माया की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक बेटी थी। वह उसे साथ लेकर आई थी। बच्ची मनोज की आंखों में खटकती थी। वह बात-बात पर माया से यही कहता था कि इस बच्ची को नहीं अपना पा रहा है।

माया किसी भी सूरत में बच्ची को किसी को देने को तैयार नहीं थी। उसने साफ बोल दिया था कि छोड़ना है तो उसे छोड़ दे। वह बेटी के साथ ही रहेगी। सुबह माया खेत पर गई थी। पीछे से मनोज ने बेटी को तख्त पर पटककर मार डाला।