पत्नी का प्रेमी करने लगा जबरदस्ती, पति ने ली प्रेमी की जान

दुर्ग- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी घर पर ही लाश रखकर बैठा रहा। सुचना पर पहुंची जेवरा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना से कुछ देर पहले मृतक आरोपी के घर पहुंचा था। यहां वह उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात करने लगा। इसी के चलते दोनों में विवाद बढ़ा जो मौत पर जाकर थमा।

                                                          लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

  1. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल का राजू साहू शनिवार को पास ही में रहने वाले रवि डहरिया के घर गया। रवि की पत्नी और राजू के बीच प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर अक्सर रवि और राजू के बीच विवाद भी होता रहता था। दोनों एक ही मुहल्ले में रह रहे थे। रवि के घर पर राजू ने उसकी पत्नी से मुलाकात की इस दौरान रवि वहीं मौजूद था।
  2. राजू अपनी प्रेमिका को साथ चलने कहता रहा। महिला नहीं मानी तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया। यह सब देख रवि खुद को संभाल नहीं सका। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मृतक के शरीर पर पुलिस को कई चोट के निशान भी मिले हैं। इसी बीच आपा खोकर घर में रखी कपड़ा काटने वाली बड़ी कैंची से रवि ने राजू पर हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।