नाबालिग लड़की से गैंगरेप में, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Bhaskar News Agency

Sep 02, 2019

रांची-  सदर थाना क्षेत्र में स्थित लालू खटाल के पास बरियातू फायरिंंग रेज के पहाड़ पर शनिवार की शाम एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पीड़िता अपने दोस्त के साथ यहां घूमने गई थी। इस दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और डरा धमका कर पीड़िता को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद दोनों आरोपी काली रंग की बाइक से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता इस मामले की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद थाना को सूचना मिली।

पीड़िता ने बाइक का नंबर देख लिया था और उसने ये जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़गाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इस घटना से रांची पुलिस की पेट्रोलिंग सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।