Bhaskar News Agency
Nov 28, 2019
सीतापुर (विमलेश मिश्रा) सदरपुर क्षेत्र के देबियापुर चौराहे के निकट गश्त कर रही पुलिस ने एक डाला वाहन में ले जाये जा रहे एक क्विंटल गोवंश सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीछे सवार एक तस्कर पुलिस देखकर वाहन से कूद कर भाग निकला।
बुधवार देबियापुर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा एसबी सिंह ने बताया कि अपने हमराही हेड कांस्टेबल कमल किशोर, केके मिश्रा के साथ देबियापुर चौराहे के पास गश्त पर थे। तभी एक पिकप डाला को रोक कर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पिकअप से दो बोरियों में रखा लगभग एक कुंतल गोवंश बरामद किया गया।
चालक सहित दो लोगों को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिसवां के दायरा निवासी इरफान व बिसवां के मुराउन टोला निवासी वाहन चालक आसिफ के रूप में हुई है। इस बीच पिकअप में पीछे सवार एक शातिर भाग निकला। भागने वाले आरोपी का नाम उस्मान बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कुल्हाड़ी, एक बांका, तीन छुरी व एक ठीहा बरामद किया है। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डा. आशाराम वर्मा बुलाकर सैंपल लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।