दीपोत्सव से जगमगाता वातावरण अविस्मणीय क्षण का साक्षी बना प्रहलाद घाट

Bhaskar News Agency

Oct 25, 2019

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)धनतेरस की पूर्व संध्या पर जनपद के ऐतिहासिक प्रहलाद घाट पर सायं सात बजे दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्तियो ने दीप जलाकर घाट के हर कोने को प्रकाशमय कर दिया। हजारो की संख्या में जलते मिटटी के दियो से सोन्धी सोन्धी खुशबू से वातावरण पल्लवित हो उठा। सैकड़ो की संख्या में लोगो ने पहुॅचकर इस ऐतिहासिक पल में शामिल हुए। इस पल के लिए खुद प्रहलाद घाट साक्षी है कि आज से पहले कभी ऐसा दिन नही आया। यह पल समस्त शहरवासियो के लिए अद्भुत, अविस्मणीय एवं अद्वितीय लगा। घाट पर टिमटिमाते दियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे खुद आसमान के सारे सितारे आज धरती पर उतर आये है। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित उपस्थित जन समूह ने इस क्षण का अपनी यादों में समाहित किया।