Bhaskar News Agency
Nov 26, 2019
- डीएम की पहल से आर्थिक रूप से सशक्त होगी आधी आबादी
सुलतानपुर (शिव पांडेय) एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सोमवार से जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। बताते चलें सुल्तानपुर की जिलाधिकारी सी.इंदुमती की पहल से एनआरएलएम के नेतृत्व में आशानंद संस्था व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली क्षितिज एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट की सहभागिता से गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचल की महिलाओं को मूंज और बांध के व्यवसाय से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है। क्षितिज संस्था की संचालिका प्रतिभा सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए जाने वाले उत्पाद से जहां उनको आर्थिक मदद मिलेगी। वही एक जिला एक उत्पाद के जरिए सुलतानपुर विकास की मुख्य धारा जुड़ सकेगा।