भास्कर न्यूज़ एजेंसी
22 सितंबर 2022
डीएम एम.पी. सिंह की अध्यक्षता मे हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय बैठक
हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अभियान में पूर्व में हुए आयोजनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है उसका कुशलता पूर्वक निर्वहन किया जाए। मच्छरों के अधिक संकेन्द्रण वाले स्थानों पर साफ-सफाई कराई जाए तथा फॉगिंग की जाए। नगर विकास विभाग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से संवेदीकरण का कार्य करे। जल भराव न होने दिया जाए। पंचायती राज विभाग अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करे। शिक्षा विभाग बच्चों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक करे। कृषि विभाग चूहों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करें। उद्यान विभाग मच्छर विकर्षी पौधों को प्रोत्साहित करें। 7 से लेकर 21 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी समन्वय से काम कर प्रभावित लोगों की सूची तैयार करें। शिक्षण संस्थानों में जागरूकता से सम्बंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की प्रिकॉशन डोज के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।