Bhaskar News Agency
Nov 08, 2019
सुलतानपुर (शिव पांडेय ) जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के रूपापुर निवासी नागेन्द्र सिंह (35)पुत्र भगवान सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी। पहले भी हो चुका है नागेन्द्र सिंह पर हमला।
घर से महज पांच सौ मीटर पहले हुआ है हमला। हालत गंभीर लखनऊ के लिए रेफर। लगभग आठ बजे अपने बोलोरो से घर की तरफ जा ही रहे थे कि पीछे से दो बाइक से चार लोग ओवर टेक करके फायर शुरू कर दिए। गोली नागेन्द्र के सीने में लगी है। हमलावर गांव की तरफ भाग निकले।