Bhaskar News Agency
Nov 24, 2019
पटना- देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्या को लेकर बिहार कांग्रेस रविवार को सड़कों पर उतरी। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम से पैदल मार्च शुरू किया। हड़ताली मोड़ के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें की। करीब डेढ़ घंटे तक हड़ताली मोड़ के पास अफरा-तफरी मची रही। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोदहन झा, अखिलेश सिंह, प्रेमचंदच मिश्रा और कौकब कादरी ने अपनी गिरफ्तारी दी।