कश्मीर को लेकर पाक के लोगों का हिंसक प्रदर्शन, भारतीय उच्चायोग की इमारत पर फेंके अंडे-पत्थर

Bhaskar News Agency

Sep 04, 2019

लंदन- कश्मीर को लेकर एक बार फिर पाकिस्तानी मूल के नागरिकों ने लंदन में हिंसक प्रदर्शन किया। पूरे ब्रिटेन से करीब 10 हजार पाकिस्तानी मंगलवार को लंदन पहुंचे और भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग की इमारत पर अंडे, टमाटर, स्मोक बम और पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों नुकसान पहुंचा। लंदन में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 15 अगस्त को उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर हमला किया गया था।

भारतीय उच्चायोग ने प्रदर्शन का फोटो भी ट्वीट किया और लिखा- लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने दूसरी बार हिंसक प्रदर्शन किया गया।