कम धान खरीद करने वाले केन्द्र प्रभारियों विरूद्व एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही करें:- खरे

Bhaskar News Agency

Nov 02, 2019

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शाहाबाद की नवीन गल्ला मण्डी में विपणन शाखा द्वारा की जा रही धान खरीद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आज एक भी कुंतल धान खरीद न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये केन्द्र पर आये हुए समस्त किसानों का धान आज ही खरीदा जाये और नमी आदि की कमियां बताकर किसानों को लौटाया न जायें। उन्होने उप जिलाधिकारी को निर्देश धान क्रय केन्द्रो का नियमित निरीक्षण करें और कम धान खरीद करने वाले केन्द्र प्रभारियों विरूद्व के एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने दूरभाष पर डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिये कि धान की आवाक को देखते हुए शाहाबाद मण्डी में कम से कम चार धान केन्द्र संचालित कराना सुनिश्चित करें।