ओवैसी की पार्टी बिहार में पहली बार जीती, किशनगंज में भाजपा को हराया

Bhaskar News Agency

Oct 24, 2019

पटना- लोकसभा के एक और विधानसभा के पांच सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बिहार में खाता खुला है। किशनगंज में एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया है। जदयू को विधानसभा के तीन सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। राजद को दो सीट पर जीत मिली है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा के प्रिंस राज को जीत मिली है।

सीटजीतेहारे
समस्तीपुर (लोकसभा सीट)प्रिंस राज (लोजपा)डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
किशनगंजकमरुल होदा (एआईएमआईएम)स्वीटी सिंह (बीजेपी)
बेलहररामदेव यादव (राजद)लालधारी यादव (जदयू)
सिमरी बख्तियारपुरजफर आलम (राजद)अरुण कुमार (जदयू)
दरौंदाकर्णजीत सिंह (निर्दलीय)अजय कुमार सिंह (जदयू)
नाथनगरलक्ष्मीकांत मंडल (जदयू)राबिया खातून (राजद)

समस्तीपुर में प्रिंस जीते
अप्रैल-मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से लोजपा के रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन होने के चलते समस्तीपुर में उपचुनाव हुआ। यहां से एनडीए के उम्मीदवार प्रिंस राज (रामचंद्र पासवान के बेटे) और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के बीच मुकाबला हुआ। यहां प्रिंस को जीत मिली है।