भास्कर न्यूज़ एजेंसी
25 सितंबर 2022
फर्रुखाबाद/ एकात्म मानवतावाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 106 वां जन्मदिन पूरे जनपद में सभी बूथों पर सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया। जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गणों ने सहभागिता की। विभिन्न बूथों पर गोष्टी एवं कुछ बूथों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
*भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता* ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 244 नगला कन्हाई बीबीगंज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सहभागिता की जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
*भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता* ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर विचारक और संगठन कर्ता थे। 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय बचपन से ही संघर्षशील और प्रतिभाशाली थे उन्होंने अपने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्य निष्ठा को महत्व दिया उन्होंने कहा था हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता विश्वास गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी शिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी राकेश बाथम उधन राजपूत रामकिशोर सैनी नगर मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा पवन वर्मा रवि बाजपेई आदि मौजूद रहे।
*सांसद मुकेश राजपूत ने* अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर मंडल की बूथ संख्या 130 पर आयोजित संगोष्ठी में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरणा लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक थे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुदेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
*सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी* अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 183 सलावत खां में बूथ अध्यक्ष रामबरन शाक्य आवास पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया जिसमें उन्होंने कहा भाजपा की स्थापना से पूर्व जनसंघ की स्थापना हुई थी राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के लिए संगठन के नेतृत्व कर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बहुत संघर्ष किया। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर भाजपा संगठन व सरकार निरंतर जनहित के लोक कल्याणकारी कार्य कर रही है।
इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष विकास पांडे पूर्व सभासद गया सिंह पाल वीर बहादुर पाल आनंद वर्मा रामकिशन दीक्षित महेंद्र शाक्य अजय पाल बबलू सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
*दुग्ध संघ अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह* ने बूथ संख्या 348 कादरी गेट बिराबाग युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सत्यम कटियार के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए विलक्षण बुद्धि सरल व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली नेतृत्व के अनगिनत गणों के स्वामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षशील रहा वर्तमान में देश के 18 राज्यों व केंद्र में उनके ही विचारों वाली भाजपा सरकार चल रही है।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
*अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य* ने नवाबगंज मंडल के बूथ संख्या 248 बरतल एवं जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 225 खड़ियाई में आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता की एवं विचार व्यक्त किए।