अशोकचक्र से सम्मानित शहीद ले.कर्नल हर्षउदय सिंह गौर की 25वें शहादत वर्ष पर 10-बिहार रेजीमेंट की सैन्य टीम ने शहीद की प्रतिमा के आगे सलामी दी

Bhaskar News Agency

Nov 29, 2019

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक) शुक्रवार को जिले में अशोकचक्र से सम्मानित शहीद ले.कर्नल हर्षउदय सिंह गौर की शहादत की खुशबू बिखर गयी। उनके पैतृक गांव में मनाए गए 25वें शहादत वर्ष पर 10-बिहार रेजीमेंट की सैन्य टीम ने शहीद की प्रतिमा के आगे सलामी दी और परिवारीजनों सहित आप और हम चेतना मंच व पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा देशहित व रक्षा में प्राण न्योछावर करने वालों का स्थान सर्वोच्च है। सैन्य टीम के अगुआई करते हुए सूबेदार श्यामनाथ राम ने लांच नायक अरविंद कुमार सिंह सैनिक सिपाही बिनोद कुमार, अर्पित कुमार, सुमित कुमार के साथ शौर्य धुन के बीच पुष्पमाला अर्पित कर सलामी दी। आप और हम चेतना मंच के संरक्षक अरुणेश वाजपेयी, अध्यक्ष अनिल सिंह व संयोजक कमलेश पाठक, भाजपा नेता पारुल दीक्षित, सहकारी क्रय-विक्रय समिति चेयरमैन प्रद्युम्न सिंह, युवाचेतना मंच जिलाध्यक्ष विकास पाठक, स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकार संगठन के वैद्य बालशास्त्री, महेश मिश्र सहित पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व सैनिक एसए खान, मास्टर सिंह के साथ शहीद के परिवारीजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।