Bhaskar News Agency
Sep 22, 2019,
लखनऊ- अयोध्या में बाबरीविवादित ढांचा को ढहाए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत (अयोध्या प्रकरण) ने कल्याण सिंह को समन जारी कर 27 सितंबर को तलब किया है। नौ सितंबर को सीबीआई ने विशेष अदालत से मामले में कल्याण सिंह को तलब करने की मांग की थी।
सीबीआई का तर्क था किकल्याण सिंह अब संवैधानिक पद पर नहीं है। लिहाजा, उन्हें इस मामले में बतौर अभियुक्त समन जारी किया जाए। क्योंकि इस मामले में उनके खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल है। लेकिन, गर्वनर होने के नाते उन पर आरोप तय नहीं हो सका था। तब विशेष अदालत ने सीबीआई से इस संदर्भ में प्रमाणित तथ्य प्रस्तुत करने को कहा था।