अमृत तुल्य होती है भागवत कथा। चौकिया गांव में भागवत कथा का आयोजन

Bhaskar News Agency

Dec 01, 2019

सुलतानपुर (शिव पांडेय) चौकिया के शिवलालमिश्र का पुरवा गांव में शनिवार को सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा निकाल शुभारंभ किया गया। गाजे-बाजे के साथ शुभारंभ बड़ी भब्यता से हुई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान गंगा प्रसाद और राम नयन पत्नी व अन्य श्रद्धालुओं संग कलश लिए चल रहे थे। कथा स्थल से निकलकर हिरावनपुर में स्थित राम जानकी पंच धाम मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा 29 नवंबर से लेकर 5 दिसम्बर तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अयोध्या से आऐ हुए कथावाचक चंद्रकांत जी महाराज पहले दिन का कथा सार बताते हुए श्रीमद् भागवत कथा को जनमानस के लिए अमृत तुल्य बताया। कहा इससे सभी लोगों का कल्याण होता और साथ ही साथ भक्ति और प्रादुर्भाव एवं ग्यान वैराग्य का आगमन होता है। भगवान के चरणों में भक्तों की प्रीति होती है। भगवान की भक्तों के प्रति भाव जागृत होता है और भक्तों का स्वत: कल्याण होने लगता है।