अपने कार्यो व दायित्वों की भली भाॅति जानकारी होनी चाहिए, तभी अपने कार्य को बेहतर परिणाम दे सकते हैः-राकेश गर्ग

Bhaskar News Agency

Nov 27, 2019

रदोई((लक्ष्मीकान्त पाठक)कलेक्टेªट सभागार में अध्यक्ष वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड, पूर्व आई0ए0एस0 राकेश गर्ग की अध्यक्षता में हरदोई जनपद की नगर पालिका/पंचायतों की वित्तीय स्थिति के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने समस्त अधिशासी अधिकारियों का परिचय करते हुए कहा कि हमे अपने कार्यो व दायित्वों का भली भाॅति जानकारी होनी चाहिए, तभी अपने कार्य को बेहतर परिणाम दे सकते है। उन्होने उ0प्र0 नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के मुख्य उद्देश्यों के विषय में विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र ने अधिशासी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में गृहकर, जलकर, सीवरकर, अचल सम्पत्तिकर, विज्ञापनकर आदि पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कर वसूली की जा सकती है। उन्होने विगत वर्षो में वसूले गये गृहकर, जलकर एवं अन्य कर के विषय में सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियो से जानकारी प्राप्त की। इस सम्बन्ध में उन्होने बताया कि नगर पालिकाओ एवं पंचायतो में वसूले जाने वाले करो को नियमानुसार लागूकर राजस्व को बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के अनुरूप ही कार्य किये जायेंगे। निश्चित रूप से आज की बैठक से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई है। मासिक समीक्षा बैठको में इन समस्त विषयों पर भी चर्चा की जायेगी तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक सुधार लाया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिये मार्ग दर्शन के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर कर निरीक्षक दीपक एवं अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित समस्त अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।