अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक दर्जन यात्री हुए घायल।

Bhaskar News Agency

Oct 29, 2019

फर्रुखाबाद कमालगंज-( ऋषभ गुप्ता) थाना जहानगंज के अंतर्गत जहानगंज से कमालगंज मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ग्राम उस्मान गंज के निकट पलट गया। जिसमें करीब एक दर्जन बैठे यात्री घायल हो गए कुछ यात्री प्राइवेट उपचार के लिए चले गए जिसमें दो महिलाएं टेंपो पलट जाने से टेंपो के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को लोहिया उपचार के लिए भेज दिया गया। इसमें तो सगी बहन है पुष्पा पत्नी धनीराम मधवापुर निवासी इनकी बहन भूरी देवी भैया दूज मना कर लौट रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लिया। टेंपो चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया।