Bhaskar News Agency
Oct. 20, 2019
फर्रुखाबाद /कमालगंज( ऋषभ गुप्ता) थाना कमालगंज के अंतर्गत सड़क किनारे जा रहे अधेड को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल तेज कर दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी 50 वर्षीय वीर सहाय गाँव के ही निकट नारायन पुर गढिया में सड़क किनारे जा रहे थे। उसी समय किसी अज्ञात वाहन नें उनके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वीर सहाय की मौत हो गयी। पुलिस नें शव को सीएचसी पंहुचाया।
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नही चला है जाँच की जा रही है।